{"_id":"5ed511978ebc3e9091407917","slug":"coronation-confirmed-in-four-more-people-in-pithoragarh-25-number-of-corona-infected108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में चार और लोगों में कोरोना की पुष्टि, कोरोना संक्रमितों की 25 हुई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में चार और लोगों में कोरोना की पुष्टि, कोरोना संक्रमितों की 25 हुई संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। सोमवार को पिथौरागढ़ में कोरोना के चार पॉजिटिव मामले मिले। जिले में कोरोना पाॅजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। चार और मामले सामने आने से लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
कोविड-19 संक्रमण की वैश्विक महामारी के कारण शहरों में रह रहे पिथौरागढ़ जिले के निवासी अपने गृह जनपद लौट रहे हैं। पिथौरागढ़ जिले में आ रहे इन सभी प्रवासी व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण और स्क्रीनिंग के बाद क्वारंटीन किया जा रहा है। रेंडम सैंपलिंग कर कोरोना जांच की जा रही है। जिले में रविवार तक 21 पॉजिटिव मामले थे। सोमवार की शाम को चार और पॉजिटिव केस मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जो चार नए व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं उन्हें संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। चारों लोग दिल्ली और जयपुर से पिथौरागढ़ आए थे। उनके पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन उनकी ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगा रहा है, जो लोग भी इनके संपर्क में आए थे उन्हें भी क्वांरटीन किया जाएगा।
--::: 91 संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में 4468 बेड ::: पिथौरागढ़। जिले में इस समय कुल 91 संस्थागत क्वारंटीन केंद्र संचालित हैं। जिनमें कुल 4468 बेड की सुविधा है। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पंचायत व विद्यालय भवन एवं सरकारी भवनों में भी प्रवासियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। जिले में कुल 2710 व्यक्ति संस्थागत क्वारंटीन में हैं। इसके अतिरिक्त 12449 व्यक्ति होम एवं पंचायत क्वारंटीन में हैं। 16597 व्यक्तियों ने 14 दिन का होम/पंचायत क्वारंटीन पूर्ण कर लिया है। जिले से कुल 804 व्यक्तियों के लैब सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें से 433 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। जिले में विभिन्न राष्ट्रों समेत देश के विभिन्न प्रान्तों व प्रदेश के जिलों से कुल 31777 व्यक्ति पिथौरागढ़ जिले में आए हैं। विदेशों से जिले में आए कुल 75 व्यक्तियों द्वारा 28 दिन का क्वारंटीन पूर्ण कर लिया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे ने जिला मुख्यालय के क्वारंटीन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से मास्क का प्रयोग करने और नियमों का पालन करने को कहा। ब्यूरो
विज्ञापन
--::: मुंबई से बैतड़ी गया युवक पॉजिटिव मिला :: झूलाघाट (पिथौरागढ़)। बैतड़ी के पाटन नगर पालिका आठ निवासी 34 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि यह युवक मुंबई से नेपाल गया था। नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के पाटन नगर पालिका छह में भीमदत्त प्राविधिक शिक्षालय क्वांरटीन केंद्र में रखे गए इस युवक को बुखार आया था। नेपाल के पाटन नगर पालिका के स्वास्थ्य शाखा प्रमुख मदन सिंह महरा के अनुसार सैंपल की जांच करने पर वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। संवाद .
---::: पिथौरागढ़ में की जाए कोरोना जांच की व्यवस्था ::: पिथौरागढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज ओझा ने शासन प्रशासन से पिथौरागढ़ में ही कोरोना की जांच की व्यवस्था करने की मांग की है। ओझा का कहना है कि पिथौरागढ़ में अभी तक 31 हजार से अधिक लोग शहरों से आ चुके हैं। 25 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा नहीं होने से रिपोर्ट आने में काफी समय लग रहा है। लोगों में डर व्याप्त है। उन्होंने बीमारी के संक्रमण की संवेदनशीलता देखते हुए पिथौरागढ़ में ही लैब स्थापित करने की मांग की है। ब्यूरो
---:::: सोमवार को बाजार में रही सुनसानी ::: पिथौरागढ़। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने से लोगों में भय व्याप्त है। इसका असर सोमवार को पिथौरागढ़ बाजार में देखा गया। सोमवार को पिथौरागढ़ बाजार में काफी भीड़भाड़ रहती थी। इससे वाहनों को पार्क करने के लिए स्थान तक नहीं मिलता था, लेकिन इस सोमवार सभी बाजार लगभग खाली नजर आए। गांवों से कम लोगों के शहर का रुख करने से बैंकों में भी कम ही भीड़भाड़ रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन