फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Corona break in power grid construction of power sub-station.

पावर ग्रिड के विद्युत उपकेंद्र निर्माण में कोरोना का ब्रेक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
Corona break in power grid construction of power sub-station.
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। अस्कोट के बगड़ीहाट में निर्माणाधीन पावर ग्रिड कार्पोरेशन के विद्युत उपकेंद्र का कार्य कोरोना के चलते मजदूरों के वापस लौटने से बाधित हो गया है। उपकेंद्र का कार्य इसी माह के अंत तक पूरा होना था। अब इसमें विलंब तय है। पावर ग्रिड की ओर से बगड़ीहाट में करोड़ों रुपए की लागत से 400/220 केवी क्षमता का उपकेंद्र बनाया जा रहा है। बगड़ीहाट से चंडाक ग्रिड तक विद्युत पारेषण लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए 88 टावर बनाए जा रहे हैं। इनमें से 58 टावर बन दिए हैं। 30 टावर का कार्य अभी होना है। साथ ही उपकेंद्र में भी कई अन्य कार्य पूरे किए जाने हैं। कोरोना वायरस के कारण लाकडाउन से बीच में कार्य बंद रहा। बाद में जिलाधिकारी की अनुमति मिलने पर कार्य शुरू हुआ। उपकेंद्र और टावर बनाने में 108 मजदूर जम्मू कश्मीर के थे। पिछले हफ्ते यह मजबूर घरों को वापस लौट गए हैं। 15 मजदूर मध्य प्रदेश के हैं। कश्मीर के मजदूरों के वापस लौटने से वह भी घर जाने का इंतजार कर रहे हैं। इससे उपकेंद्र और लाइन बिछाने का कार्य ठप हो गया है। पावर ग्रिड के मुख्य प्रबंधक संदीप कोठारी ने बताया कि 31 मई तक कार्य पूरा किया जाना था लेकिन मजदूरों के वापस लौटने से अब इसमें विलंब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed