Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road closed due to blasting passengers returning after traveling to Adi Kailash Yatra at midnight remained ups

Pithoragarh: ब्लास्टिंग के चलते फिर सड़क बंद, आधी रात को धारचूला पहुंचा डेढ़ सौ वाहनों का काफिला रहा परेशान

Mon, 29 May 2023 02:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 May 2023 02:38 PM IST
सार

 शनिवार की शाम करीब छह बजे यह मार्ग पैदल आवागमन के लिए खुल पाया। सात बजे एलागाड़ में ब्लास्टिंग के चलते फिर से सड़क बंद हो गई। इसके चलते आदि कैलाश यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भूखे-प्यासे यात्रियों को रात का समय काटना पड़ा। 

विज्ञापन
Road closed due to blasting passengers returning after traveling to Adi Kailash Yatra at midnight remained ups
सड़क बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र और आदि कैलाश की यात्रा कर लौटे यात्रियों के लिए शनिवार की रात परेशानी भरी रही। ब्लास्टिंग के चलते एलागाड़ के पास शाम सात बजे सड़क बंद हो गई जो रात 12:30 बजे खुल पाई। इसके बाद देर रात एक से डेढ़ बजे तक करीब डेढ़ सौ वाहनों का काफिला धारचूला पहुंचा। निजी टूर ऑपरेटर के एक दर्जन यात्रियों को रात सोफे पर गुजारनी पड़ी।

विज्ञापन


चीन सीमा को जोड़ने वाली लिपुलेख-तवाघाट सड़क तीन दिन पूर्व लखनपुर के पास मलबा आने से बंद हो गई थी। शनिवार की शाम करीब छह बजे यह मार्ग पैदल आवागमन के लिए खुल पाया। सात बजे एलागाड़ में ब्लास्टिंग के चलते फिर से सड़क बंद हो गई। इसके चलते आदि कैलाश यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भूखे-प्यासे यात्रियों को रात का समय काटना पड़ा। केएमवीएन के यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि वह खुद मौके पर थे।
विज्ञापन


निगम के आदि कैलाश के 34 यात्रियों समेत निजी टूर ऑपरेटर के भी सैकड़ों यात्री देर रात करीब एक बजे धारचूला पहुंचे। बिष्ट ने बताया कि बगैर कोई शुल्क लिए निजी टूर ऑपरेटर के करीब एक दर्जन यात्रियों को मानवीयता के नाते रात को समय बिताने के लिए सोफे उपलब्ध कराए। बता दें कि बीआरओ की ओर से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते बार-बार सड़क बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Hemkund Sahib Yatra: अटलाकोटी के समीप हिमखंड आने से रोकी गई यात्रा, दो घंटे बाद घांघरिया से भेजे गए श्रद्धालु

पाताल भुवनेश्वर रवाना हुए सातवें दल के यात्री
पिथौरागढ़। केएमवीएन की ओर से संचालित सातवें दल के 34 यात्री आदि कैलाश के यात्री रविवार सुबह नाश्ता करने के बाद पाताल भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गए हैं। देर शाम तक यात्री भीमताल पहुंचेंगे। आठवें दल के 11 यात्रियों ने रविवार को नाभिढांग स्थित ओम पर्वत के दर्शन किए। यात्री सोमवार को आदि कैलाश के दर्शन कर रात्रि विश्राम बूंदी कैंप में करेंगे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed