फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hemkund Sahib Yatra: अटलाकोटी के समीप हिमखंड आने से रोकी गई यात्रा, दो घंटे बाद घांघरिया से भेजे गए श्रद्धालु

Mon, 29 May 2023 12:58 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 29 May 2023 12:58 PM IST
विज्ञापन
Iceberg came on Hemkund Sahib Yatra route Atlakoti Yatra started after two hours Uttarakhand news in hindi
हेमकुंड साहिब में यात्रा बाधित - फोटो : अमर उजाला

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी के समीप आज सुबह हिमखंड आ गया, जिसके चलते दो घंटे तक यात्रा रोक दी गई। मार्ग पर हिमखंड को हटाने के बाद घांघरिया से श्रद्धालु भेजे गए। घांघरिया के थाना प्रभारी नरेंद्र कोटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमखंड के चलते यात्रा दो घंटे प्रभावित रही। 

मौसम खुलने के साथ ही हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा चरम पर पहुंचने लगी है। रविवार को करीब 1700 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचे। अटलाकुड़ी ग्लेशियर से हेमकुंड साहिब तक तीन किलोमीटर क्षेत्र में बर्फ के बीच तीर्थयात्री एक दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे हैं। 

यात्रियों में तीर्थयात्रा को लेकर उत्साह बना हुआ है। दो दिन तक मौसम खराब होने के बाद रविवार को मौसम जैसे ही खुला तो हेमकुंड साहिब की यात्रा करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई। 

Iceberg came on Hemkund Sahib Yatra route Atlakoti Yatra started after two hours Uttarakhand news in hindi
हिमखंडों के बीच से हेमकुंड साहिब जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला

हेमकुंड साहिब में इस वर्ष मौसम के खराब होने के बाद सीधे बर्फबारी हो रही है।

Iceberg came on Hemkund Sahib Yatra route Atlakoti Yatra started after two hours Uttarakhand news in hindi
हिमखंडों के बीच से हेमकुंड साहिब जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला

स्थिति यह है कि हेमकुंड साहिब में हिमसरोवर अभी भी बर्फ से ढका हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Iceberg came on Hemkund Sahib Yatra route Atlakoti Yatra started after two hours Uttarakhand news in hindi
हिमखंडों के बीच से हेमकुंड साहिब जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि मौसम सामान्य होते ही हेमकुंड साहिब के तीर्थयात्री सुबह पांच बजे से ही अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं।

विज्ञापन
Iceberg came on Hemkund Sahib Yatra route Atlakoti Yatra started after two hours Uttarakhand news in hindi
हेमकुंड साहिब जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य रहते ही तीर्थयात्रा बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें...Hemkund Sahib Yatra:  घांघरिया में होटल में ठहरा श्रद्धालु सुबह मिला मृत, यात्रा मार्ग पर मौत की दूसरी घटना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed