फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Continuous falling debris on All Weather road

बारहमासी सड़क पर लगातार गिर रहा मलबा

Tue, 12 Dec 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 12 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Continuous falling debris on All Weather road
बारहमासी सड़क पर घाट के पास गिर रहा मलबा - फोटो : अमर उजाला

बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा गिरने का क्रम जारी है। मलबा गिरने से मंगलवार को सुबह 11 से 12 बजे तक और अपरान्ह दो से तीन बजे तक दो बार यातायात बाधित रहा। सड़क के चौड़ीकरण के लिए लगातार कटिंग का काम चल रहा है। पहाड़ी को काटने के बाद निकला मलबा मुख्य सड़क पर गिर रहा है।

विज्ञापन


इन दिनों घाट से गुरना के बीच करीब 20 किलोमीटर के दायरे में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इस कारण रोज यातायात बंद हो रहा है। सड़क चौड़ा करने के दौरान निकले मलबे को पहले मुख्य सड़क पर फेंका जा रहा है, फिर यातायात बहाल करने के लिए मलबा हटाना पड़ रहा है। पिथौरागढ़ से टनकपुर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, गंगोलीहाट जाने वाले वाहनों को रोज सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को सड़क बंद होने से कई यात्री वाहन, मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस और बारात की गाड़ियां घाट के पास फंसी रही।
विज्ञापन


बारहमासी सड़क टनकपुर से पिथौरागढ़ तक बननी है। घाट के उस पार चंपावत जिले में भी लगातार काम चल रहा है। पिथौरागढ़ जिले में गुरना तक काम पूरा होने के बाद आगे का काम शुरू होगा। अभी इस सड़क पर कम से कम चार महीने तक वाहनों के संचालन में दिक्कत आने वाली है। इस बीच डीएम सी रविशंकर ने एनएच के अधिकारियों को फिर से चेतावनी दी है कि यदि सड़क निर्माण के समय किसी प्रकार की अनियमितता की गई तो जुर्माना वसूला जाएगा। डीएम रोज की स्थिति पर खुद नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पंचेश्वर विकास समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह सामंत ने बताया कि सड़क की कटिंग के समय यदि थोड़ी सावधानी बरती जाए तो यातायात प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मलबा रोकने के लिए उपाय किए जाने चाहिए। ताकि मुख्य सड़क का आवागमन बाधित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed