{"_id":"6aac28624885f84e270582e6","slug":"construction-of-the-bailey-bridge-at-kulagad-accelerates-vehicular-movement-expected-to-begin-soon-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-146882-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कुलागाड़ में बेली ब्रिज का निर्माण तेज, वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कुलागाड़ में बेली ब्रिज का निर्माण तेज, वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद
Thu, 17 Sep 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। कुलागाड़ नाले में निर्माणाधीन बेली ब्रिज का एसडीएम आशीष जोशी ने लगातार तीसरे दिन स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। निर्माण में तेजी लाने के लिए एडीएम योगेंद्र सिंह के निर्देश पर बुधवार देर शाम आपदा प्रबंधन विभाग ने दो आस्का लाइट बीआरओ को उपलब्ध कराई हैं।
बीआरओ कमांडर कर्नल प्रशांत सिंह और 67 आरसीसी के ओसी चंद्र गुप्त आदि कैलाश यात्रा के दूसरे चरण को देखते हुए लगातार छठे दिन मौके पर डटे हैं। 130 फुट लंबे नए बेली ब्रिज का निर्माण जारी है। बुधवार रात आठ बजे से बारिश के कारण निर्माण कार्य बाधित रहा।
एसडीएम ने बताया कि यदि गुरुवार देर रात तक निर्माण कार्य पूरा हो जाता है और मौसम अनुकूल रहा तो शुक्रवार दोपहर तक पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है। वहीं, 11वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट के जवानों ने लगातार छठे दिन भी रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान बुजुर्गों और नेपाली नागरिकों समेत करीब 250 से 300 ग्रामीणों को सुरक्षित पैदल आवाजाही कराई गई। ग्रामीणों ने एसएसबी और प्रशासन का आभार जताया।