{"_id":"57d5901b4f1c1bbc61318aff","slug":"constable-grandfather-father-subedar-now-son-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा हवलदार, पिता सूबेदार, अब बेटा अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा हवलदार, पिता सूबेदार, अब बेटा अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 11 Sep 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट अजय चंद के पासिंग आउट के समय मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कनालीछीना विकासखंड के बिछुल गांव के अजय चंद परिवार की शौर्य परंपरा को निभाते हुए सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। अजय गांव के ऐसे पहले नौजवान हैं जो सेना में अफसर बने हैं। उन्होंने देहरादून से अपनी शिक्षा प्राप्त की। अजय के दादा भोगी चंद हवलदार और पिता कैलाश चंद सूबेदार रह चुके हैं।
विज्ञापन
अजय ने शनिवार को आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में पासिंग आउट परेड में भाग लिया। ग्राफिक एरा विवि देहरादून से सिविल इंजीनियरिंग करने के दौरान दादा और पिता की राह पर आगे बढ़ते हुए अजय ने सेना में जाने का मन बनाया। वर्ष 2015 में उनका चयन सेना के लिए हुआ। अब एक वर्ष की ट्रेनिंग के बाद वह सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। अजय के सैन्य अफसर बनने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन