फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congressmen remembered Indira Gandhi and Sardar Vallabhbhai Patel

Pithoragarh News: कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद

Fri, 31 Oct 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 31 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Congressmen remembered Indira Gandhi and Sardar Vallabhbhai Patel
पिथौरागढ़ कार्यालय में स्व. इंदिरा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते
चंपावत। नगर के कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी के शहादत दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया गया। शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता और जिला महामंत्री संगठन निर्मल सिंह तड़ागी के संचालन में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने की प्रतिज्ञा ली। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक जुटता के साथ कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, नगर अध्यक्ष सौरभ शाह, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुरलीधर जोशी, कमल भंडारी, बालादत्त थ्वाल, नरेश चंद्र जोशी, अब्दुल नाजीम आदि रहे।
विज्ञापन

टनकपुर/मंच। टनकपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में लौह पुरुष और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया। यहां पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, कांग्रेस विस क्षेत्र अध्यक्ष सूरज मिश्रा, सतीश पांडेय, दीपक पांडेय, चंदन बिष्ट, विवि प्रतिनिधि अमित चंद्र आदि मौजूद रहे। मंच में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों, एसएसबी, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने एक साथ दौड़ लगाकर देश में एकता और अखंडता का संदेश दिया। यहां थाना अध्यक्ष कैलाश जोशी, चौकी इंचार्ज मनोहर सिंह, गोविंद सिंह, सतीश पंत, बच्ची सिंह, मोहन सिंह, भावना गहतोड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

टनकपुर के कांग्रेस कार्यालय में जयंती पर पुरुष सरदार पटेल और पुण्य तिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेसी। स्रोत: कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
इंदिरा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल को किया याद

संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं जयंती पर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को भी याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने दोनों के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी की। कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांटकर देश की ताकत का लोहा मनवाया। वहीं देश के गृह मंत्री रहे सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को अखंड भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कहा कि दोनों नेताओं की उपलब्धियों को देश हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर दीपक लुंठी, पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, राजेंद्र भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी, गीता परेरा, भूपेष नगरकोटी, राहुल लुंठी, नवीन कापड़ी, कोमल शाही, हरीश कुमार, जीवन मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed