फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congressmen blow the effigy of Finance Minister

कांग्रेसियों ने वित्त मंत्री का पुतला फूंका

Fri, 14 Dec 2018 10:28 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 14 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Congressmen blow the effigy of Finance Minister
पिथौरागढ़ में पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेसियोें ने जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवा के लिए स्थानीय विधायक एवं वित्त मंत्री प्रकाश पंत को जिम्मेदार ठहराते हुए उनका पुतला फूंका।

विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में तिलढुकरी में एकत्र कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। इस अस्पताल पर चंपावत जिले के साथ ही नेपाल के लोग भी निर्भर हैं। अल्ट्रासाउंड कराने को अस्पताल पहुंचीं महिलाओं को बैरंग लौटना पड़ता है। कहा कि अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है, इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। पुतला दहन में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, भुवन पांडे, यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम बिष्ट, कैलाश जोशी, योगेश नगरकोटी, सभासद अनिल जोशी, भुवन जोशी, आनंद धामी, प्रदीप महर, श्याम सिंह, त्रिलोक सिंह बिष्ट आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed