{"_id":"5acbadd04f1c1b5b6b8b4a15","slug":"congressans-kept-fasting-for-social-harmony","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक सौहार्द के लिए कांग्रेसियों ने रखा उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक सौहार्द के लिए कांग्रेसियों ने रखा उपवास
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सरकार के खिलाफ उपवास में बैठे कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सामाजिक सौहार्द के लिए कांग्रेसियों ने एक दिन का उपवास रखा। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए भाईचारे पर जोर दिया। साथ ही सौहार्द को बिगाड़ने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए एकजुटता का एलान किया।
सोमवार को कांग्रेसी प्रदेश कमेटी सदस्य प्रदीप पाल के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिलढुकरी स्थित कार्यालय में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सौहार्द की कामना के साथ उपवास रखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए सभी को मिलजुल कर रहना होगा। परस्पर भाईचारे की भावना से ही देश में खुुशहाली आएगी।
उन्होंने कुछ दलों पर स्वार्थ के लिए समाज का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री हरीश उपाध्याय, दीपक लुंठी, हीरा सिंह बिष्ट, एबी ओझा, कुंडल महर, शंकर खड़ायत, जगदीश बिष्ट, मन्नू ठकुराठी, बहादुर सिंह सौन आदि थे।
विज्ञापन
भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट में कांग्रेसियों ने उपवास रखकर भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष हयात सिंह बोहरा के नेतृत्व में ेकत्र कांग्रेसियों ने कहा केंद्र और राज्य सरकार के सारे दावे खोखले साबित हुए हैं। भाजपा जनता से किए वायदों से दूर भाग रही है। उपवास में सोबन राम, महेश लाल साह, नरेंद्र रावल, राजेंद्र सिंह, संजय टम्टा, बृजेश बोहरा समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।
एनएसयूआई ने रक्तदान किया
पिथौरागढ़। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एनएसयूआई ने रक्तदान शिविर लगाया। इसमें कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर एकजुटता का संकल्प लिया। जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने किया। शिविर में दो दर्जन से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के अभियान में नियमित भागीदारी का एलान किया। प्रदेश महासचिव दीपक तिवारी ने कहा कि संगठन छात्र समस्याओं के साथ ही जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाता आ रहा है। सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी कर रहा है। इस दौरान गौरव धामी, मुकेश जोशी, राहुल लुंठी, हिमांशु जोशी, दक्षा चौहान, दिव्यांश चौहान, ईशू धामी, राजेश वर्मा, भाष्कर भट्ट आदि थे।
कार्यकर्ता सम्मेलन में एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया
पिथौरागढ़। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में तमाम युवाओं ने दल का दामन थामा। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया।
सोमवार को जिला पंचायत सभागार में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आबिद कश्मीरी, प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी की मौजूदगी में हुए इस सम्मेलन में एकजुटता पर जोर दिया गया। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष संदीप जंगपांगी के नेतृत्व में कई युवाओं ने यूथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए अभी से कमर कस लेने को कहा। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष प्रकाश जोशी, नपा अध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूर्व विधायक मयूख महर, ऋषेंद्र महर, अंजू लुंठी, गुुरुप्रीत सिंह, करन सिंह, मनोज धामी, शुभम बिष्ट, आनंद धामी, कमल भंडारी, नीरज जोशी, भुवन पांडे आदि मौजूद थे।