फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress workers burnt the effigy of the state government

Pithoragarh News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Sat, 07 Sep 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Sep 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt the effigy of the state government
पिथौरागढ़ के सिल्थाम तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। 
पिथौरागढ़। बढ़ते अपराधों ओर जिले में बढ़ती चोरियों से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चोरी की घटनाओं में लिप्त लोगों को नहीं पकड़ा गया तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए और नारेबाजी कर सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। आए दिन प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस निरंकुश हो गई है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जनपद में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस अभी तक किसी भी अपराधी तक पहुंचने में नाकाम रही है। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहे हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, सुधीर चौहान, होशियार सिंह, कुंडल बिष्ट, शेर राम, युवा अध्यक्ष अभिषेक बोहरा, राहुल लुंठी, धीरज बेरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


असामाजिक तत्वों से लोग परेशान
पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों से लोग परेशान हैं। जीआईसी रोड में सेरा जाने वाले रास्ते पर अराजक तत्व रात को हंगामा करते हैं। देर रात तक आवाजाही से लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। पिछले दिनों लोगों ने इसकी शिकायत क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों से भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने पुलिस से रात में गश्त लगाकर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed