फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress will end Agniveer scheme if government is formed: Tamta

सरकार बनी तो कांग्रेस अग्निवीर योजना को समाप्त करेगी : टम्टा

Mon, 17 Jul 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 17 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Congress will end Agniveer scheme if government is formed: Tamta
पिथौरागढ़ कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वर्ता करते पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा। संवाद
पिथौरागढ़। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि अग्निवीर योजना के विरोध में प्रदेश भर में कांग्रेस पदयात्रा निकालेगी। पदयात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी हिस्सा लेंगी। अगर कांग्रेस वर्ष 2024 में सरकार बनाएगी तो वह अग्निवीर योजना को समाप्त कर देगी।
विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी। रोजगार देना तो दूर युवाओं से रोजगार छीने गए हैं। टम्टा ने कहा कि खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि प्रदेश के सरकारी विभागों में 22 हजार पद रिक्त चल रहे हैं। इसके बावजूद सरकार रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।
विज्ञापन

अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिस वीआईपी का नाम सामने आ रहा था आज तक सरकार ने उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया है। टनकपुर से पिथौरागढ़ तक की सड़क को बारहमासी परियोजना में रखा गया लेकिन सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पिथौरागढ़-गुंजी सड़क को बारहमासी परियोजना में शामिल नहीं किया गया है। इस मौके पर धारचूला विधायक हरीश धामी, महेंद्र लुंठी, मनोज ओझा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, दीपक लुंठी, पवन पाटनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नेताजी को कभी नहीं आई जनता और समाज याद : कोहली

पिथौरागढ़। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव जीवन कोहली ने पूर्व और वर्तमान लोकसभा सांसद पर निशाना साधा है। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके प्रदीप टम्टा और वर्तमान सांसद अजय टम्टा को पहले कभी जनता और अपने समाज की याद नहीं आई। पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने को है तो पूर्व सांसद और वर्तमान सांसद भ्रमण पर आ रहे हैं। कोहली ने पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा पर निशाना साधते हुए कहा है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी निष्क्रियता के चलते कांग्रेस को पिथौरागढ़ की दो सीटों में हार का सामना करना पड़ा। कोहली ने कहा कि अब उन्हें राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed