{"_id":"5a009c7c4f1c1b65548bb652","slug":"congress-protested-against-state-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला ध्ाारचूला (पिथ्ााैरागढ़)
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांग्रेसी ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार निर्वाचित संस्थाओं को षडयंत्र और धनबल से समाप्त करने का प्रयास कर रही है। मुख्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन भी किया।
विधायक हरीश धामी ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद प्रदेश सरकार, उसके अधिकारियों और बड़े नेताओं ने जिस तरह का रवैया अपनाया उससे साबित हो गया है कि वह किस हद तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि आम जनता को अभी भी समझ लेना चाहिए कि भाजपा का मकसद विकास नहीं है। वह किसी भी तरह हर संस्था में अपना कब्जा जमाना चाहती है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली अन्य पंचायती संस्थाओं के लिए भविष्य में खतरा और गंभीर हो सकता है। कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को आम जनता के बीच ले जाने का फैसला लिया है।
ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर रविवार को मतदान हुआ। मतदान में कांग्रेस ने हिस्सा नहीं लिया था। प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता कैलाश रावत, नृप सिंह गर्ब्याल, प्रेमा कुटियाल, पार्वती कुंवर, नंदा बिष्ट, बिंदु रौंकली, राजेश कुटियाल, शेर सिंह, विजय फिरमाल, अरविंद कुमार, आन सिंह रोकाया, अंजू रौंकली आदि शामिल हुए।