फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress News in Gangolihat

विस चुनाव 2022 को लेकर गंगोलीहाट में विस प्रभारी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेश की दावेदारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Congress News in Gangolihat
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के लिए गंगोलीहाट विस क्षेत्र प्रभारी भुवन पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर अभी से तैयार रहने को कहा। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी विस चुनाव के लिए दावेदारी पेश कर अपनी प्राथमिकताएं बताईं।
विज्ञापन

लोनिवि सभागार में बुधवार को हुई बैठक में गंगोलीहाट क्षेत्र प्रभारी भुवन ने कहा कि आगामी विस चुनाव में कार्यकर्ताओं को दोगुनी मेहनत करनी होगी। पूर्व विधायक नारायण राम आर्या ने कहा कि उन्होंने विधायक बनकर विस क्षेत्र के लोगों की काफी सेवा की है। वह आगे भी सेवा करते रहेंगे। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खजान गुड्डु ने कहा कि आगामी विस चुनाव में कार्यकर्ताओं को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश डसीला और पूर्व प्रमुख रेखा भंडारी ने कहा कि भाजपा से पांच साल की उपलब्धियां पूछीं जानीं चाहिए। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद भारती, मालती आर्या, हरीश कुमार, मनोज कुमार, हिमांशु आगरी, भीम कुमार ने दावेदारी की जबकि पूर्व विधायक नारायण राम आर्या और खजान गुड्डु पहले ही दावेदारी कर चुके हैं। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष हयात बोरा, दीपक नेवलिया, सूरज रावत, नरेंद्र रावल, मनोहर पंचपाल, केशर मेहरा, नाथू लाल साह, प्रकाश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed