फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress burnt the effigy of the state government

कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of the state government
गंगोलीहाट बाजार में पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। कांग्रेस ने जिले में प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूकेएसएससी भर्ती घोटाला सामने आने पर प्रदेश सरकार की पोल खुली है। जीरो टालरेंस वाली सरकार घोटाले में लिप्त है। उन्होंने मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए सभी लोगों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान राकेश कुमार और जिला राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस युवा (इंटक) के जिलाध्यक्ष कार्तिक खर्कवाल के नेतृत्व में रविवार को युवाओं ने वड्डा बाजार में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। सुनील बिष्ट ने कहा कि जीरो टालरेंस की बात करने वाली सरकार की हकीकत सामने है। पुतला दहन में मयंक इगराल, क्षेपं सदस्य कपिल भंडारी, गणेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

गंगोलीहाट में ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत मेहरा के नेतृत्व में बाजार में पुतला दहन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक असल दोषी नहीं पकड़े जाते हैं तब तक आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष नारायण बोहरा, बृजेश जोशी, मोहन बोरा, मनोज टम्टा, किशोर कुमार, पुष्कर खाती, राजेंद्र बोरा, भरत भंडारी, सोनू बोरा, रवि मेहरा, देवेंद्र, राजेंद्र, बोहरा, मनीष, बोहरा, मनोज रावल, पुष्कर, गुरचन, केदार परगाई आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed