फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress burnt the effigy of the government in pithoragarh

Pithoragarh Protest: कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला, कार्यकर्ताओं ने कहा- BJP के शासन में भष्ट्राचार चरम पर

Tue, 28 Jan 2025 04:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 28 Jan 2025 04:49 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Congress burnt the effigy of the government in pithoragarh
कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हरिद्वार के खानपुर में वर्तमान और पूर्व विधायक खुलेआम गोली चला रहे हैं। साफ है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अराजकता चरम पर है।

विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के शासन में कानून व्यवस्था दम तोड़ रही है। ऋषिकेश में नगर निगम के चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गढ़वाली समुदाय के लोगों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया, इससे प्रदेश की जनता आहत है। ऐसा घृणित कार्य सिर्फ भाजपा के शासन में ही संभव है। कहा हरिद्वार के खानपुर में पूर्व और वर्तमान विधायक गोलीकांड को अंजाम दे रहे हैं इससे जनता में दहशत है।

विज्ञापन

 

भाजपा सरकार कानून व्यवस्था मजबूत होने की बात कर रही है लेकिन जिस तरह हरिद्वार में गोलीकांड हुआ यह सभी बातें और दावे हवाई साबित हुए हैं। ऐसी अराजकता से हर कोई परेशान है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा, इस तरह की अराजकता कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। भ्रष्ट सरकार को प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी, पद्मा बिष्ट, शमशेर महर, मनोज ओझा, दीपक लुंठी, मनोज ठकुराठी, हिमांशु ओझा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed