{"_id":"68373f2af86baacd3e062539","slug":"condolence-expressed-on-the-death-of-young-businessman-khushal-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-128384-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: युवा व्यापारी खुशाल के निधन पर जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: युवा व्यापारी खुशाल के निधन पर जताया शोक
Wed, 28 May 2025 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 28 May 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। युवा व्यापारी खुशाल सिंह कार्की उर्फ बबलू (33) के निधन पर व्यापार संघ और व्यापारियों ने शोक व्यक्त किया है। सोमवार की रात खुशाल सिंह के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल ले जाते समय गंगोलीहाट से 10 किलोमीटर दूर भूली गांव के पास खुशाल ने दम तोड़ दिया। मृतक अविवाहित था। उनकी बहनों की शादी हो चुकी है। विभिन्न सामाजिक राजनीतिक संगठनों और व्यापारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। इनमें व्यापार संघ अध्यक्ष हितेश खाती, सचिव मनीष बिष्ट, कोषाध्यक्ष पुष्कर खाती, उपाध्यक्ष जगदीश बोरा आदि शामिल हैं। संवाद