फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Computer usage information

कंप्यूटर के उपयोग की जानकारी दी

Sun, 07 May 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला,गंगोलीहाट Updated Sun, 07 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Computer usage information
गंगोलीहाट में साइंस आउटरिच प्रोग्राम में विद्यार्थियों को जानकारी देते विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला

हिमालय ग्राम विकास समिति (एचजीवीएस) के कार्यालय परिसर में चल रहे दो दिनी साइंस आउटरीच प्रोग्राम के समापन अवसर पर उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र के प्रोफेसर ओपी नौटियाल ने विद्यार्थियों को रिमोट साइंस एजुकेशन में तकनीकी और कंप्यूटर के उपयोग की जानकारी दी। कहा कि यूसर्क विज्ञान की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। इसका लाभ विज्ञान के विद्यार्थियों को मिल रहा है। प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों का सानिध्य पाकर विद्यार्थी उत्साहित दिखे।

विज्ञापन


डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रोफेसर केएस कठायत ने आवृत सारिणी के बारे में बताया। इसके अलावा कुमाऊं विश्वविद्यालय की रसायन विज्ञान प्रोफेसर गंगा बिष्ट ने आयुर्वेदिक पौधों और जड़ीबूटियों के बारे में, जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर के प्रोफेसर केएस जीना ने आनुुवांशिकता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जवाहर लाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च बंगलूरू के वैज्ञानिक टी गोविंद राजू, डा. एनएस विद्याति राजा, पद्मभूषण वैज्ञानिक केएस वल्दिया, वैज्ञानिक उमेश बाघमरे समेत कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक कार्यक्रम में मौजूद थे।
विज्ञापन


एचजीवीएस के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कार्यक्रम में समय देने के लिए सभी वैज्ञानिकों का आभार जताया। कार्यक्रम में पहले दिन विद्यार्थियों को जल पुरुष राजेंद्र सिंह का व्याख्यान सुनने को मिला। एचजीवीएस के इस कार्यक्रम का इस बार उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र सहयोगी रहा। प्रोग्राम में 200 विद्यार्थियों ने शिरकत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed