फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Paragliding competition start

अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता शुरू

Mon, 14 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 14 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Paragliding competition start
अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़। सोमवार 14 मार्च 2016 की सुबह 11.28 बजे का समय साहसिक खेलों के लिए विख्यात पिथौरागढ़ के नाम एक और उपलब्धि जोड़ गया। नैनीसैनी हवाई पट्टी में अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन के साथ ही पिथौरागढ़ राज्य में पहला इंटरनेशनल पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता कराने वाले स्थल में शुमार हो गया। प्रतियोगिता में 18 विदेशी पायलटों साथ ही 60 पायलट भाग ले रहे हैं। सोमवार को  उद्घाटन समारोह में 32 पायलटों ने उड़ान भरी। सोमवार को दिन में 12 बजे पायलटों ने 6000 फीट की ऊंचाई में स्थित कनारी पाभें टेकआफ स्थल से उड़ान भरी।

विज्ञापन


एक के बाद एक पायलट आसमान की डगर पकड़ते गए। ग्लाइडर हवा में अठखेलियां करने लगे। आसमान की ऊंचाई में जाते, पहाड़ियों की ढलानों से उतरते, पेड़ों के झुरमुट से ग्लाइडर के साथ गुजरते पायलटों की हवा में कलाबाजी देख टेकआफ स्थल पर मौजूद लोगों के साथ ही लैंडिंग स्थल नैनीसैनी हवाई पट्टी में मौजूद लोगों की सांसें थम गई। सोरघाटी का आसमान रंग बिरंगी ग्लाइडरों से भर गया। हवा में ग्लाइडरों की बाजीगरी देख माहौल रोमांच से भर उठा। एक-एक कर पायलट तालियों के बीच हवाई पट्टी में उतरते रहे। वीआईपी पंडाल में बैठे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और हवाई पट्टी में मौजूद लोगों ने पायलटों का स्वागत किया।
विज्ञापन


पहले दिन की उड़ान प्रतियोगिता में शामिल नहीं थी। मंगलवार से प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार पायलटों को उड़ान भरनी होगी। उत्तराखंड पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सचिव शंकर सिंह ने बताया कि मंगलवार से प्रतिस्पर्धा प्रारंभ होगी। इसके लिए टारगेट निर्धारित कर दिए गए हैं। पायलटों को निर्धारित ऊंचाई में रहते हुए टारगेट तक पहुंचना होगा। 19 मार्च को पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के समापन तक सोरघाटी में पैराग्लाइडिंग का रोमांच बना रहेगा। राज्य की पहली इंटरनेशनल पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन कुमाऊं कमिश्नर अवनेंद्र सिंह नयाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पर्यटन सचिव शैलेश बगौली ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊं कमिश्नर ने कहा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन से राज्य में साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा। पिथौरागढ़ और उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष जोशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता से साहसिक खेलों के लिए विख्यात पिथौरागढ़ में साहसिक खेल गतिविधियां और तेज होंगी। पर्यटन सचिव बगौली ने कहा उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में पर्यटन को किसी न किसी रूप में बढ़ावा देने की मुख्यमंत्री की योजना के अनुसार पिथौरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आगाज हुआ है।


उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में साहसिक खेल के क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग के साथ ही रिवर राफ्टिंग, पर्वतारोहण, ट्रेकिंग, स्कीइंग की अपार संभावना है। यह गतिविधियां पिथौरागढ़ में वर्षभर होती हैं। कहा कि इन गतिविधियों को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय विशेष पहचान बनाए रखने और देशी, विदेशी पर्यटकों को इन खेलों से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। अपर सचिव पर्यटन आशीष जोशी, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, जिलाधिकारी एचसी सेमवाल, केएमवीन के एमडी धीराज गर्ब्याल, महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया, आईटीबीपी के कमांडेंट कमांडेंट रणवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा, प्रख्यात पर्वतारोही लवराज धर्मशक्तू, सीडीओ विनोद गोस्वामी, जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, पारंपरिक खेल समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, उत्तराखंड पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सदस्य राजू देवलाल, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, कांग्रेस जिला महामंत्री प्रदीप थापा, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed