फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Competition between husband and wife for Panchayat member

Pithoragarh News: पंचायत सदस्य के लिए पति-पत्नी के बीच हुआ मुकाबला

Tue, 29 Jul 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 29 Jul 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Competition between husband and wife for Panchayat member
पिथौरागढ़। राजनीति में सगे संबंधी भी प्रतिद्वंदी बन जाते हैं। विवाह में सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन लेने वाले पति-पत्नी इस बार पंचायत चुनाव में एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी बनकर मैदान में उतरे। पति-पत्नी के एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने का यह मामला जिलेभर में चर्चा में है। सीमांत जिले के मोडी गांव में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक ही वार्ड से पति-पत्नी ने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा है। अब सभी को बेसब्री से इस वार्ड के चुनाव परिणाम का इंतजार है कि पत्नी मैदान मारेगी या पति को जीत मिलेगी।
विज्ञापन

अक्सर ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि जहां पति-पत्नी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ें। यहां कनालीछीना ब्लॉक के मोडी ग्राम पंचायत में पति और पत्नी एक ही वार्ड से पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े हैं। इस पंचायत चुनाव में जिले भर में यह पहला मामला है जहां पति और पत्नी के बीच मुकाबला हो रहा है। मोडी गांव में वार्ड नंबर तीन से पत्नी मीनाक्षी और पति दिनेश ने एक दूसरे के खिलाफ ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कराया। उम्मीद थी कि पति और पत्नी एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे और एक दावेदार नाम वापस लेगा। ऐसा नहीं हुआ और दोनों ने ही मैदान में डटे रहने का फैसला लिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य बनने के लिए दोनों ने पूरी ताकत झोंकी और अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं से वोट मांगे। अब चुनाव निपट गया है और सबकी नजरें इस वार्ड के परिणाम पर टिकी हैं। कौन किसे हराएगा यह चर्चा का विषय बना है। पति और पत्नी की यह लड़ाई सिर्फ चुनावी है, ऐसा गांव के हर मतदाता का मानना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड सदस्य के अधिकांश पद रह जाएंगे रिक्त
पिथौरागढ़। जिले के आठों विकासखंडों की 681 ग्राम पंचायतों में 4,915 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाने हैं। इसके सापेक्ष सिर्फ 2,274 नामांकन पत्र निर्वाचन आयोग को मिले। इनमें से 194 नामांकन जांच में निरस्त हो गए और 2,080 नामांकन वैध मिले। 19 दावेदारों ने नामांकन वापस लिए और एकल नामांकन होने से 1,908 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए। अब सभी विकासखंडों के 76 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होना है। इनमें 153 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। ऐसे में साफ है कि मतगणना के बाद जिले के आठों विकासखंडों की ग्राम पंचायतों को 1,984 ग्राम पंचायत सदस्य मिलेंगे जबकि 2,931 वार्ड ग्राम पंचायत सदस्य विहीन रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed