{"_id":"5792523b4f1c1bc148c4be19","slug":"compensating-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन का मुआवजा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन का मुआवजा दो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 22 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन करते निराड़ा के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निराड़ा से चैंसर तक सड़क निर्माण के दौरान कटी जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि यह सड़क 2011 में बन गई थी, लेकिन किसान अब भी मुआवजे के लिए भटक रहे हैं। लोनिवि लोगों को लगातार टालता जा रहा है। उन्होंने जल्द मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में डीएम दफ्तर पहुंचे लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान लोगों की उपजाऊ जमीन कट गई थी। सड़क अभी कच्ची हालत में है। बरसा में सड़क पर कीचड़ होने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। बोहरा ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग व्यापक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन में ब्लॉक प्रमुख दीपिका बोहरा, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, रमेश चंद्र भट्ट, नवीन भट्ट, जानकी देवी आदि शामिल थे। डीएम एचसी सेमवाल ने लोगों को आश्वासन दिया कि कटी जमीन का मुआवजा शीघ्र दिया जाएगा। लोनिवि से कटी जमीन का आकलन करने को कहा गया है।
विज्ञापन