{"_id":"5894b31e4f1c1b4a40e82230","slug":"commissioner-criticized-the-chief-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने मुख्य अभियंता को लताड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने मुख्य अभियंता को लताड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर डी सैंथिल पांडियन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं कमिश्नर डी सैंथिल पांडियन ने गणाईगंगोली के न्योलियासेरा में गिरे मोटर पुल की वजह से बाधित आवागमन को सुचारु न करने के लिए लोनिवि के मुख्य अभियंता सतेंद्र शर्मा को लताड़ लगाई। कमिश्नर ने थल-सातशिलिंग सड़क चौड़ीकरण में धन के दुरुपयोग की बात स्वीकाराते हुए जिलाधिकारी को एक सप्ताह के भीतर जांच कर लोनिवि के एडीबी डिवीजन के अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बैठक में कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि तीन बीतने के बाद भी पुल के पुनर्निर्माण में कितना खर्च आएगा, इसका प्रस्ताव नहीं बनाया गया है। कुमाऊं कमिश्नर ने तीन दिन के भीतर पुल के स्थान पर आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था करने के साथ ही पुल पुनर्निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर दो महीने के भीतर पुल का निर्माण करने के निर्देश दिए। बता दें कि पुल गिरने के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी को दे चुके हैं।
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर सातशिलिंग-थल मार्ग की दुर्दशा को लेकर भी काफी नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के लिए मिले 44 करोड़ रुपए में से 34 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय होने के बाद भी सड़क की दशा बेहद खराब है। उन्होंने डीएम डा. रंजीत कुमार सिन्हा को एक सप्ताह के भीतर सड़क की जांच करने और एडीबी डिवीजन के अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि सड़क में जितनी धनराशि का भुगतान हुआ है, उतना काम नहीं हुआ है। इसलिए दोषी के खिलाफ कार्रवाई होनी आवश्यक है। कमिश्नर ने कहा कि सड़क की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन करने के लिए वह शासन को भी पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
मुआवजा न मिला को 5 को चक्काजाम
गंगोलीहाट/गणाईगंगोली। न्योलियासेरा पुल गिरने के कारणों की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। सेरा उर्फ बडोली के प्रधान मोहन चंद्र जोशी, सारतोला की प्रधान गोपुली देवी ने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को कम से कम 20 लाख और घायलों को 5 लाख रुपए की सहायता देने की मांग की है। कहा कि 4 फरवरी तक मुआवजा नहीं मिला तो 5 फरवरी को बेड़ीनाग-अल्मोड़ा मार्ग पर सेराघाट के पास चक्काजाम किया जाएगा। इन लोगों ने वैकल्पिक मार्ग बनाने की भी मांग की। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी नारायण राम आर्य ने डीएम को पत्र लिखकर कुलूर नदी से वैकल्पिक सड़क बनाने की मांग की है।