{"_id":"5a3fddd64f1c1b4e718bb15e","slug":"colorful-programs-shine-on-christmas","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में क्रिसमस मनाते घनश्याम ओली सोसायटी के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस के मौके पर यहां द होटल स्कूल में घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और सांता क्लाज बनकर उपहार बांटे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन होटल स्कूल के निदेशक मुकेश भट्ट, सूरज बिष्ट, शिवराज राणा और घनश्याम ओली सोसायटी के अध्यक्ष अजय चंद्र ओली ने किया। कहा कि प्रभु यीशु ने मानवता की रक्षा और प्रेम का संदेश दिया था। इस संदेश को ज्यादा व्यापक रूप देने की जरूरत है। घनश्याम ओली सोसायटी में रहने वाले गरीब घरों के बच्चों में से कई ने पहली बार क्रिसमस के कार्यक्रम में भागीदारी की।
विज्ञापन
द होटल स्कूल की ओर से विभिन्न व्यंजन तैयार किए गए थे। यह व्यंजन कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को बांटे गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज, पूजा, शिवराज, कंचन, प्रेरणा, करुणा खर्कवाल, अंजलि, महिमा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे दिन यह कार्यक्रम चलते रहे।
विज्ञापन