फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   College exam form submission

कॉलेज में परीक्षा फार्म जमा करने वालों की भीड़

Sat, 18 Feb 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Feb 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
College exam form submission
पिथौरागढ़ कालेज में परीक्षा फार्म जमा कराने पहुंचे विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा फार्म जमा करने वालों की भीड़ शनिवार को भी जारी रही। फार्म जमा करने के लिए अलग-अलग कक्षाओं के हिसाब से काउंटर बनाए गए हैं। इस बार से स्नातक प्रथम वर्ष में सेमेस्टर प्रणाली लागू होने से प्राइवेट परीक्षार्थियों की संख्या कम हो जाएगी। फिलहाल फार्म जमा करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

विज्ञापन


प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने बताया कि प्राइवेट और रेगुलर परीक्षार्थियों के फार्म अलग-अलग जमा किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ कॉलेज में जिले के दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थी प्राइवेट परीक्षा देने के लिए आते हैं। उनको असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है। परीक्षा प्रभारी डा. नरोत्तम जोशी ने बताया कि फार्म जमा करने की प्रक्रिया सही ढंग से संचालित करने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन प्रतिबंधित
20 फरवरी से शुरू हो रही सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएगा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सचल दस्ता प्रमुख डा. अजय शुक्ल ने बताया कि यदि कोई परीक्षार्थी फोन लेकर आता है तो उसे परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले जमा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 10 से अपरान्ह एक बजे तक और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा अपरान्ह दो से पांच बजे तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed