{"_id":"c4dfb849d349a569fa40dc67a02b53c8","slug":"collective-efforts-to-conserve-important-himalayas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमालय के संरक्षण को सामूहिक प्रयास जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमालय के संरक्षण को सामूहिक प्रयास जरूरी
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
Updated Fri, 03 Apr 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से आयोजित हिमालयी संरक्षण रैली पिथौरागढ़ पहुंच गई है। यहां पहुंचने पर रैली का भव्य स्वागत किया गया। रैली में हिमालय बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया गया।
शुक्रवार को दोपहर बाद यहां पहुंची रैली का जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। गांधी चौक में हुई सभा में व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य हिमालय को बचाने के लिए लोगों में जनजागरण फैलाना है। हिमालयी क्षेत्र में पाई जाने वाली जड़ी बूटियों के उत्पादन को बढ़ावा देने और उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने की जरूरत है। साहसिक पर्यटन को विकसित कर स्थानीय व्यापारियों, युवाओं को इस रोजगार से जोड़ने से पहाड़ों से पलायन रूकेगा और हिमालय के संरक्षण में मदद मिलेगी। हिमालय से निकलने वाली नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए जल संरक्षण में व्यापार मंडल की सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से व्यापार मित्र समिति को पुनर्जीवित करने, आपदाग्रस्त जिले के लोगों के बिजली, पानी के बिल माफ करने, व्यापारियों को आपदा में हुए नुकसान का मुआवजा देने के साथ ही तमाम मांगें भी सभा में उठाई। सभा के बाद कार्यकारी अध्यक्ष अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा, संरक्षक बाबू लाल गुप्ता, अभियान समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद गोयल, दिनेश पंत ने पत्रकारों से बात भी की। भगवान सिंह बिष्ट के संचालन में हुई सभा में उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पवन जोशी, जिला महामंत्री राजेश पंगरिया, नगर अध्यक्ष शमशेर महर, नगर महामंत्री जनक जोशी, संतोष बिष्ट, भुवन जोशी, बलवंत महर, अनिल वर्मा आदि मौजूद थे।