{"_id":"5aec91a44f1c1bed778b6915","slug":"co-operative-bank-stalling-work-in-buengchina","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक बुंगाछीना में कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंक बुंगाछीना में कामकाज ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 04 May 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
बुंगाछीना में सहकारी बैंक में कामकाज ठप होने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सहकारी बैंक की बुंगाछीना शाखा में इंटरनेट काम न करने के कारण बुधवार से कामकाज नहीं हो पा रहा है। इससे गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को बैंक परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार के नेतृत्व में लोगों ने बैंक परिसर में अव्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि बैंक में कामकाज न होने से भुगतान नहीं हो पा रहा है। विवाह के सीजन में बैंक में आ रही दिक्कत से लोग परेशान हैं। इन लोगों ने शाखा प्रबंधक से मुलाकात कर बैंक में लेनदेन न होने पर नाराजगी जताई। विजय कुमार ने कहा कि बैंक में कामकाज सुचारु नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में मनोज कुमार, लीलाधर भट्ट, किशोर भट्ट, देवेंद्र ज्याला, जगदीश राम, बसंत भट्ट, डिगर बहादुर आदि शामिल थे। उधर, शाखा प्रबंधक मुकुल मलड़ा का कहना है कि बैंक का सर्वर खराब होने से दिक्कत आई है। नेट काम न करने से कामकाज प्रभावित हुआ है। उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है। जल्द ही सर्वर ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन