फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cm Dhami in His Hadkhola Village

सीएम बनने के बाद पहली बार हड़खोला पहुंचे सीएम पुष्कर धामी का भव्य स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cm Dhami in His Hadkhola Village
हड़खोला के हरिचंद मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/कनालीछीना/अस्कोट। सीएम बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव हड़खोला पहुंचने पर ग्रामीणों ने सीएम का स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने सीएम के स्वागत में झोड़ा, चांचरी, खेल आदि प्रस्तुत किए। सीएम ने ईष्ट देव हरि चंद मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा की।
विज्ञापन

तीन दिवसीय भ्रमण पर आए सीएम पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पिथौरागढ़ से सड़क सड़क मार्ग होते हुए पैतृक गांव विकासखंड कनालीछीना के हड़खोला गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और अन्य लोगों ने ढोल, नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने झोड़ा, चांचरी, खेल प्रस्तुत किए। गांव पहुंचते ही सीएम ने भगवान हरिचंद मंदिर पहुंचकर परिवार संग पूजा, अर्चना की। उन्होंने भगवान से परिवार और प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी विद्याधर भट्ट ने पूजा कराई।
विज्ञापन

इस मौके सीएम की मां बिशना देवी, पत्नी गीता धामी, बच्चे दिवाकर और प्रभाकर मौजूद रहे। इसके बाद सीएम ने ग्रामीण बुजुर्ग महिला और बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। सीएम बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी का नैनीपातल और पलेटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सतगढ़ धूशाखान शिव मंदिर में लोगों ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह भंडारी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। सीएम ने वहां पर ग्रामीणों से मुलाकात की।
कनालीछीना में सीएम के न रुकने से लोग मायूस
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। सीएम के कनालीछीना आगमन पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने तमाम तैयारियां की हुई थी। लोग सुबह आठ बजे से सीएम का इंतजार कर रहे थे। कनालीछीना बाजार में सीएम के नहीं रूकने पर स्वागत को खड़े दूरस्थ क्षेत्रों से आई महिला, बच्चे और बुजुर्गों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इसके बाद सीएम काफिले के साथ जीआईसी कनालीछीना पहुंचे। यहां सीएम का कार्यक्रम होना था। कार्यक्रम स्थल में लोगों की भीड़ नहीं होने के कारण सीएम ने गाड़ी से उतरकर कनालीछीना में डिग्री कॉजेज बनाने, देवलथल में गैस गोदाम का निर्माण करने और भागीचौरा में जीआईसी भवन बनाने की घोषणा की और पैतृक गांव हड़खोला को निकल गए।
सड़क सुविधा से वंचित गांवों के लिए बनेगी सड़क, किया जाएगा धार्मिक स्थलों का विकास
पिथौरागढ़। पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार वर्ता की। उन्होंने कहा कि पैतृक गांव हड़खोला पहुंचकर काफी खुशी हुई। उन्होंने कहा कि पहले भी गांव आने का कार्यक्रम था पर मौसम के कारण स्थगित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार प्राथमिकता से सड़क सुविधा से वंचित गांवों में सड़क बनाने और धार्मिक स्थलों को विकसित करने का कार्य करेगी। जिससे पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी।
पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे सीएम ने कहा कि गांव से उनका काफी लगाव है। उन्होंने कहा कि सभी गांव वालों से मिलकर काफी खुशी हुई। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले सड़क सुविधा से वंचित गांवों में सड़क पहुंचाकर पलायन को रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन को लेकर तमाम संभावनाएं हैं, इसलिए धार्मिक स्थलों का विकास कर वहां मूलभूत सुविधाएं पहुंचाकर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाना है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी का डीडीहाट दौरा फ्लॉप : प्रदीप पाल
पिथौरागढ़। कांग्रेस नेता प्रदीप पाल ने सीएम के डीडीहाट भ्रमण को फ्लॉप बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा 25 साल में खेल मैदान का विस्तारीकरण नहीं कर पाई है। कहा कि धर्म के राजनीतिक ध्रुवीकरण से भाजपा उत्तराखंड में नैया पार करना चाह रही है जो संभव नहीं है। भगवान के बिना कुछ संभव नहीं हैं कहने वाले मुख्यमंत्री क्या यह बताएंगे कि डीडीहाट जिले को भगवान नहीं चाहते हैं क्या। उन्होंने कहा कि सीएम डीडीहाट जिला को लेकर हरीश रावत को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कांग्रेस जो कहती है वह करती है उसका जीता जागता उदाहरण डीडीहाट नगरपालिका है।

पिथौरागढ़ में सीएम का तिलक लगाकर स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद

पिथौरागढ़ में सीएम का तिलक लगाकर स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed