फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CM address a rally in pithoragarh

चीड़ के पिरूल से बिजली बनाएगी सरकार:त्रिवेंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
CM address a rally in pithoragarh
पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री को सुनने पहुंची भीड़। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि सरकार मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना को लागू करेगी। इसके तहत सीमांत क्षेत्र का विकास होगा। कहा कि इसका शासनादेश जारी हो चुका है। सीएम ने कहा कि अगले बजट में इस योजना के लिए वित्त की व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीण इलाकों में ग्रोथ सेंटर बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रावत शनिवार को पिथौरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि पिरूल जंगलों में आग लगने का भी कारण बनता है। इसका निदान ढूंढ लिया गया है। पिरूल से बड़े स्तर पर बिजली का उत्पादन किया जाएगा। इससे न केवल ऊर्जा जरूरत पूरी होगी बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। कहा कि जंगलों में आग लगने की घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में बनने वाला ट्यूलिप गार्डन देश का उत्कृष्ट गार्डन होगा। ट्यूलिप गार्डन और पिथौरागढ़ की थरकोट झील दुनिया के लोगों को पिथौरागढ़ की ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेगी। सीएम ने कहा कि पिथौरागढ़ की हवाई पट्टी को और विकसित किया जाएगा। कहा कि इस समय पिथौरागढ़ की हवाई सेवा अच्छी नहीं चल रही है। जल्द ही इसे बेहतर बनाया जाएगा। सरकार अंतर जिला हेली सेवा शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतत अध्ययन ने बनाया प्रकाश पंत को बड़ा नेता
पिथौरागढ़। भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत के समर्थन में रामलीला मैदान सदर में सभा को संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रकाश पंत के निधन को प्रदेश की बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि सतत अध्ययन की प्रवृत्ति ने ही प्रकाश पंत को बड़ा नेता बनाया। सीएम ने कहा चंद्रा पंत चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं थीं। पार्टी ने चंद्रा पंत को टिकट पिथौरागढ़ की जनता की इच्छा पर ही दिया।
सीएम ने कहा कि जब वर्ष 2000 में राज्य बना तो अंतरिम सरकार के विधानसभा अध्यक्ष के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने रायशुमारी की। उस समय वह (त्रिवेंद्र) संगठन का काम देखते थे। उन्होंने प्रकाश पंत का नाम सुझाया। पहले तो एमएम जोशी आश्चर्य में पड़ गए लेकिन बाद में उन्होंने तमाम स्रोतों से छानबीन की, छानबीन के बाद प्रकाश पंत को यह दायित्व दिया गया। कहा कि प्रकाश पंत संसदीय कार्य, विधायी, वित्त विभाग तो बखूबी देखते ही थे। जब भी सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना होता था, उसकी भी जिम्मेदारी प्रकाश पंत को दी जाती थी। सीएम ने कहा आज वह स्वाभाविक नहीं, अस्वा भाविक रूप से वोट मांगने आए हैं। पूरा विश्वास है कि पिथौरागढ़ की जनता प्रकाश पंत की धर्मपत्नी को रिकार्ड मतों से चुनाव जिताएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रकाश पंत जितने बड़े विद्वान थे, उतने ही विनम्र थे। उन्हें कभी गुस्सा नहीं आता था। सरकार और पार्टी पर संकट आने पर प्रकाश को भेजा जाता था और फिर सब ठीक हो जाता था। सभा को सांसद अजय टम्टा, मंत्री रेखा आर्य, विधायक विशन सिंह चुफाल, विधायक मीना गंगोला, लोहाघाट के विधायक पूरन फर्त्याल, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, कपकोट के विधायक बलवंत भौरियाल, प्रत्याशी चंद्रा पंत, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया आदि ने संबोधित किया। संचालन पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने किया।
चंद्रा पंत बोलीं, विकास पर शक है तो आरटीआई लगा लें
पिथौरागढ़। भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस विकास न होने की बात कर रही है। वह बताना चाहती हैं कि उनके पति ने वित्त मंत्री रहते हुए 350 करोड़ रुपये पिथौरागढ़ के विकास के लिए स्वीकृत कराए।
पिथौरागढ़ के 90 प्रतिशत गांव सड़क से जुड़ गए हैं। बेस अस्पताल के लिए 32 करोड़, आंवलाघाट पेयजल योजना के लिए 79 करोड़, थरकोट झील के लिए 35 करोड़, ऑल वेदर रोड के लिए 199 करोड़, हवाई पट्टी के लिए 54 करोड़, सीवर लाइन के लिए 40.54 करोड़ रुपये मंजूर कराए। कांग्रेसियों को कोई शक है तो आरटीआई लगा लें।
जब रो पड़ीं महिलाएं
पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने स्वर्गीय प्रकाश पंत को याद करते हुए काफी भावुक भाषण दिया। वह जब संबोधन कर रहे थे तो सभास्थल पर मौजूद तमाम महिलाएं रोने लगीं। प्रत्याशी चंद्रा पंत, स्वर्गीय पंत के बड़े भाई कैलाश पंत, छोटे भाई भूपेश पंत की आंखें भी छलक आईं।

1:10 घंटा मंच पर रहे सीएम
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का हेलीकॉप्टर सुबह 11:35 बजे नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरा। सीएम 12:15 बजे सभास्थल पहुंचे। उन्होंने 1:5 बजे से 1:25 बजे तक भाषण दिया। 1:30 बजे वह हवाई पट्टी रवाना हुए। 1:55 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना हुए।

सभा को संबोधित करती चंद्रा पंत।

सभा को संबोधित करती चंद्रा पंत।- फोटो : PITHORAGARH

पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। अमर उजाला

पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed