{"_id":"651863e6f2072b023109e751","slug":"classes-could-not-start-in-the-new-building-of-muvani-vidyalaya-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-5257-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुवानी विद्यालय के नए भवन में शुरू नहीं हो सकीं कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुवानी विद्यालय के नए भवन में शुरू नहीं हो सकीं कक्षाएं
Sat, 30 Sep 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय का नया भवन। संवाद
मुवानी (पिथौरागढ़)। दशकों बाद नया मुंगरौली गांव में राजकीय महाविद्यालय मुवानी बनाया गया। दो साल बीतने के बाद भी नए भवन में कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं हो सका है। छात्र-छात्राएं टिनशेड में पढ़ने के लिए मजबूर हैं। दो साल पूर्व नया भवन बनकर तैयार तो हुआ लेकिन 900 मीटर सड़क नहीं बनने से वहां कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं हो सका है।
मुवानी में 2014 में महाविद्यालय खोला गया। तब से कक्षाओं का संचालन स्वयं सहायता समूह के दिए गए टिनशेड में किया जा रहा है। चार टिनशेड में कक्षा का संचालन होता तो अन्य तीन में महाविद्यालय प्रबंधन अन्य कार्याें के लिए उपयोग करता है। 240 छात्र-छात्राएं सिर्फ एक कक्ष में बैठकर पढ़ाई करते हैं। गर्मी में पढ़ाई करने में सबसे अधिक मुश्किल होती है।
दो साल पूर्व मुंगरौली ग्राम में महाविद्यालय के नये भवन का निर्माण किया गया, लेकिन सड़क नहीं होने से वहां तक जाना आसान नहीं था। विधायक निधि से 900 मीटर सड़क कटिंग का कार्य किया। इसके बाद सड़क बारिश में बदहाल हो गई। किसी तरह पुराने भवन से कुछ सामान नये भवन में शिफ्ट किया गया। इसके बाद महाविद्यालय प्रबंधन ने 900 मीटर सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया। लोनिवि ने 900 मीटर सड़क की डीपीआर भी बना ली। निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
इनसेट
मुुंगरौली गांव में नया भवन बने दो साल से अधिक का समय हो गया है। नए भवन तक सड़क नहीं होने के कारण वहां पर पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। वहां तक पैदल जाना भी संभव नहीं है। महाविद्यालय के नए भवन तक 900 मीटर सड़क की डीपीआर भी बनाई गई है पर अभी कुछ नहीं हुआ है। नए भवन में पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है। - डॉ. जीएस पंत, प्राचार्य, मुवानी महाविद्यालय।