फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Civic aminities.

थल में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
थल में प्रदर्शन करते सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
थल(पिथौरागढ़)। सोरघाटी सस्ता गल्ला कल्याण समिति ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेता लंबे समय से राशन तोलकर देने और इंटरनेट का खर्चा देने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सस्ता गल्ला विक्रेता जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में थल में एकत्र हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय सस्ता गल्ला विक्रेता राशन तोलकर देने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों का गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन राशन वितरण के लिए विक्रेता इंटरनेट का खर्चा, दुकान का मासिक किराया और मासिक मानदेय देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह राशन वितरण नहीं करेंगे। अगर दबाव बनाया गया तो सभी सस्ता गल्ला विक्रेता सामूहिक इस्तीफा देंगे। इस मौके पर जिला महासचिव कैलाश चंद्र जोशी, ललित महर, हरप्रिया पांडेय, थल, मुवानी, पांखू सस्ता गल्ला यूनियन के अध्यक्ष चंदन देऊपा, उपाध्यक्ष सोबन सिंह कार्की, कोषाध्यक्ष उम्मेद सिंह देऊपा, बालक सिंह, जगदीश चंद्र जोशी, राम सिंह कार्की, नंदन सिंह बसेड़ा, प्रदीप सिंह जंगपांगी, प्रताप सिंह, शारदा देवी सहित कई सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed