फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Civic aminities.

रसोई गैस के बढ़ते दामों से आक्रोशित युकां कार्यकर्ताओं ने फूंका पीएम का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
महंगाई के विरोध में चंपावत में पुतल दहन करते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
पिथौरागढ़। रसोई गैस के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी होने से युकां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने जल्द महंगाई कम नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को युकां कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव करन सिंह धामी और जिला महासचिव आनंद धामी के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के गरीबों का शोषण कर उन्हें खत्म करने की कोशिश कर रही है। रसोई गैस के दाम 1100 पहुंच दिए हैं। आम आदमी के लिए सिलिंडर खरीदना बेहद मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रसोई गैस का दाम बढ़ने से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। उन्होंने जल्द महंगाई कम नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर शिवम पंत, पारस महर अमित जोशी, दानू कन्याल, रोहित वाल्मिकी, कार्तिक खर्कवाल, सागर कुमार, अंशु हर्षित जोशी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ भड़की युवक कांग्रेस, फूंका पुतला
चंपावत। आसमान छूती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक गंगोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन रोड पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पार्टी ने रसोई गैस सिलिंडर सहित तमाम जरूरी सामग्री की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी को आम लोगों पर मार करने वाला बताया।

पार्टी ने बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष नीरज वर्मा, विमला पांडेय, दिग्विजय कार्की, बसंत जोशी, निर्मल तड़ागी, नवीन कापड़ी, संदीप रावत आदि मौजूद थे। छह जुलाई को 14.200 किलो के घरेलू गैस सिलिंडर 50 रुपये बढ़कर 1037.50 रुपये हो गए हैं। इसी तरह अन्य जरूरी सामग्री की कीमतों में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed