{"_id":"6266e81f1fb49942bb647223","slug":"civic-aminities-pithoragarh-news-hld460617796","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में जाम की समस्या से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में जाम की समस्या से लोग परेशान
विज्ञापन
टकाना में जाम लगने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर में सोमवार की सुबह ही जाम लग गया। रई क्षेत्र में लगे जाम के कारण कई वाहन फंस रहे। रोडवेज बस और कार्यालयों को जाने वाले लोगों के वाहन जाम में फंसे रहे। टकाना में भी जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने हर रोज लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
रई क्षेत्र में सुबह के समय जाम लग गया। जाम में धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी, थल, बेड़ीनाग सहित कई अन्य क्षेत्रों को आवागमन करने वाले सैकड़ों वाहन फंस गए। रई पुल के पास सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़े होने के कारण रोडवेज फस गई। जाम जगल नहीं होने केे कारण भयानक जाम लग गया। जाम लगने के बाद भी पुलिस का कोई भी कर्मी मौजूद नहीं दिखा। किसी तरह आधे घंटे बाद जाम खुल गया।
इधर टकाना क्षेत्र में जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दैनिक काम पर जा रहे लोगों को भी आए दिन जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। बरातों का सीजन शुरू हो जाने से नगर में वाहनों की तादाद भी लगातार बढ़ रही है। पार्किंग के कोई ठोस इंतजाम नहीं होने से वाहन चालक सड़कों के किनारे ही अपने वाहन पार्क करने को मजबूर हैं। सड़क किनारे वाहन पार्क कर दिए जाने से पहले ही संकरी सड़कें और संकरी हो जा रही है। वाहनों को पास लेने में खासी दिक्कत आ रही है और इसी के चलते नगर में जाम लग रहा है।

रई पुल के पास जाम लगने से कई वाहन फंसे रहे।- फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन