{"_id":"625dab28b509ff6fdf3b4448","slug":"civic-aminities-pithoragarh-news-hld459876998","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐराडी के जंगल में लगी आग, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐराडी के जंगल में लगी आग, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग
विज्ञापन
बेड़ीनाग के ऐराडी के जंगल में लगी आग। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सुकल्याड़ी, देवीनगर, कांडे किरौली, राईआगर आदि क्षेत्रों के जंगलों में सोमवार को आग लगने के कारण क्षेत्र में चारों ओर धुंध फैल गई। इससे लोगों के आंखों में जलन होने लगी। इधर ऐराडी के जंगलों में लगी आग पर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से काबू पाया।
आग लगने से सैकड़ों हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया। लाखों की वन्य संपदा जलने के साथ ही वन्यजीवों की जान पर बन आई। हीरा सिंह गैडा, पूरन सिह गैडा, सुरेश जोशी, सुंदर गैडा, भरत सिंह गैडा, जगत सिंह गैडा, किशन गैडा आदि ने आग बुझाई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वनों में आग न लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आग लगने की घटनाएं होने पर ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई जा रही है।
डीएफओ स्वयं पहुंचे आग बुझाने
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर से सटे पपदेव के जंगलों में रविवार की देर शाम आग लग गई। प्रभागीय वनाधिकारी कोको रोसे भी आग बुझाने के लिए स्वयं मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। संवाद