चंडाक सड़क पर फिर लगने लगे मलबे के ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में निर्माण कार्य के दौरान निकले मलबा, मिट्टी को चंडाक सड़क पर फेंकने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले दिनों प्रशासन की सख्ती के बाद कुछ समय तक यह क्रम रुक गया था लेकिन अब फिर से इस सड़क पर फिर से मिट्टी और मलबे के ढेर लगने लगे हैं।
शनिवार की रात कुछ लोगों ने पर्यटक आवासगृह के गेट के पास ही मलबा फेंक दिया। इससे मानसरोवर वाटिका को भी नुकसान पहुंचा है। सड़क के किनारे जा रही मिट्टी सीधे पुनेड़ी गांव तक पहुंच रही है। पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने आवासगृह के गेट पर मलबा फेंकने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए।
पुनेड़ी के सभासद ललित पुनेड़ा ने कहा है कि यदि गांव को इस मलबे से खतरा हुआ तो लोग आंदोलन करेंगे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने कहा है कि अब रात के समय चंडाक रोड पर गश्त तेज की जाएगी। जो व्यक्ति सड़क के किनारे मलबा फेंकता पकड़ा जाएगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा और मलबे को उसी व्यक्ति से हटवाया जाएगा।