फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Christmas gives the message of love, forgiveness and sacrifice

Pithoragarh News: प्रेम, क्षमा और बलिदान का संदेश देता है क्रिसमस

Mon, 25 Dec 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 25 Dec 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Christmas gives the message of love, forgiveness and sacrifice
पिथौरागढ़। जिले भर में सोमवार को क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कई लोगों ने गिरिजाघर पहुंचकर ईसाई समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

सिल्थाम स्थित मैथोडिस्ट चर्च में पास्टर रेव विनय बटलर गवन ने बाइबिल का पाठ किया। पासटर विनय बटलर गवन ने कहा कि यह दिन हमें प्रेम, क्षमा, बलिदान, मेल मिलाप और शांति का संदेश देता है। इस दौरान प्रभु यीशु जन्म से संबंधित अनेक भजन गाए गए।
विज्ञापन

वहां विधायक मयूख महर, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह लुंठी, ऋषेंद्र महर, होशियार सिंह, त्रिलोक सिंह बिष्ट सहित ईसाई समाज के एडवोकेट सुभाष चंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य पीआर डीन, विमल दीप फिलिप, मनोज एलेक्जेंडर, आशीष हावर्ड, संदीप स्ट्रीटिंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर चंडाक के मैथोडिस्ट चर्च में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा के दौरान इंदनील सिंह संजू ने कहा कि सभी लोगों को प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान देश में शांति, भाईचारा और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई। अमिता सिंह, वर्षा डेविड और चारू ने कैरोल गाया। वहां राजवंती सिंह, जॉन सिंह, रेनू सिंह, अयान, सुधीर, अपूर्वा सिंह, मोहन डेविड, अल्का डेविड, सौरभ डेविड, मेघा डेविड आदि थे। संवाद
--
फूलगड़ी में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस
चंपावत। जिले में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। मुख्यालय के फूलगड़ी में स्थित मैथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

पास्टर सुरेंद्र सिंह ने विशेष प्रार्थना कराई। बताया कि इससे पहले रविवार की रात को भी प्रार्थना सभा आयोजित की गई। रात में 12 बजे कैंडल जलाकर और केक काटकर प्रभु ईशु का जन्मोत्सव मनाया गया और क्रिसमस कैरोल गाया गया। वहां अन्ने सिंह अक्की, आराधना सिंह, संजय सिंह, योगेश सिंह, अंकिता, आशीष, निशित, अनुग्रह, निर्मल आदि मौजूद रहे। इधर चाय विकास बोर्ड के पूर्व प्रबंधक डेसमंड बर्कबिक के छीड़ापानी स्थित आवास में भी क्रिसमस धूमधाम से मनाया। संवाद
--
यीशु के जन्म पर आधारित नाटिका का किया आयोजन

टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। टनकपुर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। ज्ञानखेड़ा स्थित मैथोडिस्ट चर्च में पास्टर ईएम पॉल ने प्रार्थना कराई। बुजुर्ग लोगों को उपहार भेंट किए गए। वहां अनिल पैट्रिक, निर्मल जोन, राजू मैसी, आलोक विलियम, मीनाक्षी पैट्रिक, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत आदि थे।

उधर बनबसा मैक्स्टन स्ट्रांग फार्म स्थित चर्च में बीती रात्रि प्रार्थना हुई। अनाथालय संचालकों और बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित नाटिका का प्रदर्शन किया। वहां जैक जॉनसन, फार्म निदेशक क्लिफ्टन शिप्वे, सचिव युजिन जाॅर्ज आदि थे। बनबसा के भजनपुर स्थित फुल गॉस्पल पेंटी कॉस्टल चर्च में पादरी प्रदीप मसीह ने प्रार्थना सभा के बाद लंगर में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed