{"_id":"63a0a7d9f49c0c04c875f80b","slug":"children-of-middle-school-fleet-left-mid-day-meal-pithoragarh-news-hld4858431108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: माध्यमिक विद्यालय बेड़ा के बच्चों ने छोड़ा मिड-डे- मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: माध्यमिक विद्यालय बेड़ा के बच्चों ने छोड़ा मिड-डे- मील
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेड़ा के विद्यार्थियों ने मध्यान्ह भोजन योजना का खाना छोड़ दिया है। अभिभावकों ने भोजन की व्यवस्था प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत नहीं चलने का आरोप लगाया है। कहा कि जब तक मध्यान्ह भोजन योजना की जांच नहीं की जाती है बच्चे योजना का भोजन नहीं खाएंगे।
विण विकासखंड का राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेड़ा पिछले काफी समय से चर्चा में है। अभिभावक प्रधानाध्यापिका के स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं और कई बार इस मांग को लेकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
आरोप लगाया कि विद्यालय में भोजन व्यवस्था उचित रूप से नहीं चल रही है जिस कारण विद्यालय के बच्चों ने मध्यान्ह भोजन योजना का खाना बंद कर दिया है। अभिभावकों ने कहा कि सभी बच्चे आठ दिसंबर से घर से लाकर खाना खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक भोजन की जांच नहीं की जाती है बच्चे योजना का भोजन नहीं खाएंगे। ज्ञापन में प्रधान खीमा देवी, पूर्व प्रधान लाल सिंह, जगदीश प्रसाद, नरेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
इस मामले में पिथौरागढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक डीसी सती का कहना है कि अभिभावकों की मांग पर खंड शिक्षा अधिकारी विण को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।