{"_id":"6aa58b14a94931be230496d6","slug":"children-falling-prey-to-viral-fever-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-144266-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वायरल फीवर की चपेट में आ रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वायरल फीवर की चपेट में आ रहे बच्चे
Sat, 12 Sep 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। मौसम में बदलाव के चलते जिला अस्पताल में वायरल बुखार और संक्रमण से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई है। शून्य से 15 वर्ष तक के बच्चों में संक्रमण बढ़ने से बाल रोग विभाग की ओपीडी पर दबाव है।
अस्पताल में रोजाना करीब 500 मरीजों की ओपीडी हो रही है। बाल रोग विभाग में प्रतिदिन 60 से 70 बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बुखार, खांसी, जुकाम और कमजोरी की शिकायतें आम हैं। अभिभावकों को चिकित्सकीय परामर्श के लिए भीड़ में इंतजार करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल के पीएमएस एचएस ह्यांकी ने बताया कि मरीजों को बेहतर उपचार देना प्रबंधन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार मरीजों का उपचार किया जा रहा है। मरीजों के हित में उच्च स्तर पर भी प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
..................
जिला अस्पताल में 45 मरीजों के हुए अल्ट्रासाउंड
चंपावत। जिला अस्पताल में शनिवार को 45 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण गर्भवती महिलाओं को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल में लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, मंच समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम तीन बजे तक मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए। इस दौरान जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। रेडियोलॉजिस्ट गौरव जोशी ने बताया कि अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों के अल्ट्रासाउंड बारी-बारी से किए गए। मरीजों को उनकी बारी के अनुसार जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।