फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Children demonstrated their skills in the flight of dreams.

Pithoragarh News: सपनों की उड़ान में बच्चों ने किया कौशल का प्रदर्शन

Fri, 06 Feb 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 06 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Children demonstrated their skills in the flight of dreams.
मुनस्यारी में सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में लोक नृत्य पेश करतीं छात्राएं। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़) । विकास खंड के सभी नौ न्याय पंचायतों के बच्चों के लिए बीआरसी में ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से 12 वीं तक के चयनित छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने किया। बच्चों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर लोक गायन और नृत्य पेश कर क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाई। साथ ही सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नुक्कड़ नाटकों के जरिए जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान बच्चों ने रैंप वॉक, कुर्सी दौड़ और सेल्फी भी खींची। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संचालन विक्रम परिहार ने किया। निर्णायक समन्वयक भीम राम, हीरा सिंह घिंगा, ललित मोहन लोहनी, देवेंद्र बथ्याल, कुंदन कुमार रहे। यहां दीपक चंद्र, प्रीति कुंवर, ज्योति पंत, शम्मी फर्सवान समेत शिक्षक, अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed