फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Child scientists showed talent in science festival

विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Child scientists showed talent in science festival
पिथौरागढ़ जीआईसी में आयोजित ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव के विजेता प्रतिभागी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जीआईसी में विण विकासखंड के ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 27 विद्यालयों के 130 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी गणेश सिंह ज्याला ने किया। संयोजक जीआईसी के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह पोखरिया ने बच्चों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जीवन में आगे बढ़ने की अपील की। विज्ञान महोत्सव के तहत हुई विज्ञान प्रदर्शनी में राउमावि विण के आशीष बिष्ट, अंकुर कश्यप प्रथम और विज्ञान मेला टीम प्रोजेक्ट में राजमावि पाभै की रिया, प्रिया प्रथम, व्यक्तिगत प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में एसडीएस के रोहित चुलकोटिया प्रथम, विज्ञान ड्रामा में जीआईसी बांस की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

ब्लॉक विज्ञान समन्वयक करन थापा ने बताया कि चयनित 42 बाल वैज्ञानिक 14 नवंबर को होने वाली जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक की भूमिका हिमानी जोशी, निकांशा, प्रेम सिंह धामी, राजकिशोर पुजारा, बहादुर सिंह, नजमी बी, मोहित सिंह, सीमा, राजेंद्र राम, कौशलेश त्रिपाठी, ममता जोशी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed