फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chief Minister Seemant Vikas Yojana Himangari

Pithoragarh News: हिमनगरी में पर्यटन विकास के कार्य शुरू

Sat, 11 Mar 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 11 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Seemant Vikas Yojana Himangari
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री सीमांत विकास योजना के तहत हिमनगरी में पर्यटन विकास के कार्य किए जा रहे हैं। मुनस्यारी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को शीघ्र ही इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


मल्ला घोरपट्टा में 3.20 करोड़ रुपये की लागत से मेडिटेशन ग्लास हाउस, कैफेटेरिया का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण निर्माण विभाग डीडीहाट के कनिष्ठ अभियंता रोहित सिंह बिष्ट ने बताया कि यहां 24 मीटर लंबा और साढ़े ग्यारह मीटर चौड़ा मेडिटेशन ग्लास हाॅल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें पर्यटकों के लिए योगा हाॅल, ध्यान केंद्र और पुस्तकालय बनाया जा रहा है। साथ ही साढ़े बारह मीटर लंबा और साढ़े सात मीटर चौड़ा कैफेटेरिया का निर्माण किया जा रहा है। नीचे एवं ऊपर तल में दो काॅटेज और किचन, हाल, शौचालय, विश्राम कक्ष बनाए जाएंगे। तीन मीटर चौड़ा एल्कोपैनल और आरसीसी गेट बनेगा। बिष्ट ने बताया कि 150 मीटर पाॅथवे में कोवल स्टोन बिछाया जाएगा। इसकी चौड़ाई डेढ़ मीटर होगी। इसी वर्ष अक्तूबर-नवंबर तक इन कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोलर लाइट से रोशन होगा तल्ला घोरपट्टा
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री सीमांत विकास योजना के तहत 2.31 करोड़ रुपये की लागत से तल्ला घोरपट्टा कलस्टर में पर्यटन विकास के कार्य किए जा रहे हैंं। ग्रामीण निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता रोहित सिंह बिष्ट ने बताया कि यहां कोवल स्टोन का कार्य पूरा कर लिया गया है। निकास नालियों का कार्य प्रगति पर है। दो हटों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। यहां 68 लाख रुपये की सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। कलस्टर में आठ गांव शामिल हैं। गांवों में कूडेदान लगने हैं। साथ ही बैठने के लिए बैंच बनाई जानी हैं। मुनस्यारी की संस्कृति को बढ़ावा देने वाली वॉल पेंटिंग भी की जानी है। इन कार्यों को इसी वर्ष अप्रैल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed