फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chief Justice of High Court reached Dharchula on private tour

नीजी दौरे पर धारचूला पहुंचे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Chief Justice of High Court reached Dharchula on private tour
धारचूला के रं म्यूजियम में ऊन काततीं नैनीताल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रमेश रंगनाथन की पत्नी क? - फोटो : PITHORAGARH
उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना रमेश निजी दौरे पर रविवार को धारचूला पहुंचे। न्यायाधीश और उनकी धर्मपत्नी ने रं म्यूजियम का भ्रमण किया।
विज्ञापन

धारचूला पहुंचने पर मुख्य न्यायाधीश का उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल कुमार आचार्य ने स्वागत किया। मुख्य न्यायाधीश धौलीगंगा पॉवर स्टेशन पहुंचे। वहां अल्प विश्राम के बाद मुख्य न्यायाधीश और उनकी धर्मपत्नी रं म्यूजियम पहुंचे, जहां पर रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल और म्यूजियम संचालिका उर्मिला गुंज्याल ने स्वागत किया।
विज्ञापन

रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने मुख्य न्यायाधीश और उनकी धर्मपत्नी को रं समुदाय के लोगों के सौ साल पुराने खान पान, शिक्षा, वेशभूषा और जीवनी के बारे में जानकारी दी। मुख्य न्यायाधीश की धर्मपत्नी ने चर्खे में ऊन काता।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्ब्याल ने मुख्य न्यायाधीश को पगड़ी पहनाकर और संचालिका उर्मिला गुंज्याल ने उनकी धर्मपत्नी कल्पना रमेश को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्य न्यायाधीश रं म्यूजियम से काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा कि आज के दौर में विश्व में कई जनजातियों की संस्कृति विलुप्त हो चुकी है।

रं समुदाय ने अपनी संस्कृति को बचाए रखने का काफी अच्छा प्रयास किया है। धारचूला में आने वाले पर्यटकों और शोधकर्ताओं को म्यूजियम से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। इस दौरान रं कल्याण संस्था के संरक्षक अशोक नबियाल, महिला अध्यक्ष प्रेमा कुटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed