{"_id":"6515b63b994c06ce8607e765","slug":"cheap-grain-sellers-will-not-distribute-ration-from-october-1-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-5185-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एक अक्तूबर से राशन नहीं बांटेंगे सस्ता गल्ला विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एक अक्तूबर से राशन नहीं बांटेंगे सस्ता गल्ला विक्रेता
Thu, 28 Sep 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 28 Sep 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने एक अक्तूबर से राशन नहीं बांटने की चेतावनी दी है। मांगों के समर्थन में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन भी किया। सस्ता गल्ला विक्रेताओं का कहना है कि कोरोना काल में उन्होंने अपने परिवार की परवाह किए बिना प्रत्येक व्यक्ति तक राशन पहुंचाने का काम किया। इसके बाद भी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने एक अक्तूबर से राशन का वितरण नहीं करने की चेतावनी दी। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय देने, लंबित बिलों का भुगतान करने और राशन के कट्टे वजन करने के बाद देने की मांग उठाई। वहां कैलाश चंद्र जोशी, मनोज पांडेय, ललित महर, कैलाश उप्रेती, पीतांबर पांडेय, हरिप्रिया पांडेय, सुनीता बिष्ट, होशियार सिंह सहित कई सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद रहे। संवाद