फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chay pe Charcha in Pithauragarh

गैस, सरसों के बढ़ते दामों ने बिगाड़ी महिलाओं की रसोई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Chay pe Charcha in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में चाय पर चर्चा करती नेड़ा क्षेत्र की महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव का चर्चा जोर शोर से चल रहा है। महिलाएं रसोई गैस और सरसों के बढ़ती कीमतों से खासा परेशान हैं। वो कहती हैं कि महंगाई के बजाए अन्य मुद्दे चुनाव पर हावी होते जा रहे हैं। नेड़ा में लीला शर्मा के आवास पर महिलाओं ने बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले नेड़ा से सिल्थाम तक 2.5 किमी का जीप का किराया पांच रुपया होता था, जिसके लिए अब 20 रुपये देने पड़ते हैं। चाय की चुस्की लेते हुए महिलाएं बोलीं कि रसोई की बात तो कोई करता ही नहीं।
विज्ञापन

सब्जी, दाल के दाम की तो मत पूछिए। उन्होंने कहा महंगाई को कम करने की कोई बात नहीं करता है। बेस अस्पताल का भवन बन गया है। डॉक्टर और अन्य स्टाफ के बिना इलाज कैसे संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार है नहीं। गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। लकड़ी तोड़कर खाना बनाना पड़ता है। खाना तो दोनों समय चाहिए। - रेनू शर्मा, स्थानीय
सरकार महंगाई पर ध्यान नहीं दे रही है। केंद्र-राज्य सरकार को महिलाओं के बारे में भी सोचना चाहिए। आखिर महिलाओं की बात क्यों नहीं। - कमला बिष्ट, स्थानीय

बेस अस्पताल तो बन गया है, मगर उसका संचालन नहीं हुआ है। जबकि सभी व्यवस्थाओं के साथ बेस का संचालन बेहद जरूरी है। - जानकी, स्थानीय
सरकार ने सभी को वैक्सीन लगाकर कोरोना महामारी से लड़ने में मदद की। मगर बेरोजगार हो चुके लोगों के लिए रोजगार भी उपलब्ध कराना चाहिए था। - रेखा, स्थानीय
सुविधाओं का विस्तार तो हुआ लेकिन सबसे जरूरी रसोई गैस तो महंगी हो रही है। आखिर दामों को बढ़ाने का कारण क्या है। सरकार जनता को समझाए तो क्या है मन में। - लीला शर्मा, स्थानीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed