फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   chaudaans team won the inaugural match

चौदांस की टीम ने उद्घाटन मैच जीता

Tue, 26 Dec 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Tue, 26 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
chaudaans team won the inaugural match
धारचूला में क्रिकेट खिलाड़ियों का परिचय लेते मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला

खिलाड़ी स्व. जितेंद्र सिंह बुदियाल के स्मृति में आयोजित ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच चौदांस की टीम ने जीत लिया। बूंदी और चौदांस की टीमों के बीच उद्घाटन मैच हुआ। बूंदी की टीम 69 रन बनाकर आलआउट हो गई। चौदांस की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मैच में गर्ब्यांग सी की टीम ने खोतिला की टीम को छह विकेट से हराया।

विज्ञापन


स्थानीय मिनी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड जल विद्युत परियोजना के उप महाप्रबंधक गजेंद्र बुदियाल ने किया। दिवंगत खिलाड़ी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद प्रतियोगिता शुरू हुई। विशिष्ट अतिथि महिमन ह्यांकी, अशोक नबियाल ने सभी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महेंद्र बुदियाल ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में दारमा, व्यांस एवं चौदांस की 30 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन आफ द मैच, मैन आफ सीरीज आदि नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। दिवंगत खिलाड़ी के पत्नी अनीता देवी आयोजकों का आभार जताया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मंजुला बुदियाल, प्रधान लक्ष्मी रायपा, हेमंत बुदियाल, किशोर सिर्खाल, राम सिंह ह्यांकी, जगदीश बुदियाल, जमन बुदियाल, धीरेंद्र बुदियाल आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed