{"_id":"5a1aee554f1c1b76678bdae7","slug":"chapata-dharadi-forest-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाता धराड़ी के जंगल में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाता धराड़ी के जंगल में आग लगी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ प्रदर्शन करती चौपाता की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवलथल तहसील के चौपाता धराड़ी के जंगल में रविवार अपरान्ह तीन बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आग बुझाने में गांव के लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इससे आक्रोशित महिलाओं ने प्रदर्शन कर आग लगाने वाले के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
रविवार अपरान्ह तीन बजे चौपाता धराड़ी के जंगल धू-धू कर जलने लगा। देखते ही देखते आग ने जंगल की सूखी घास और वनस्पतियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोग आग बुझाने के लिए जंगल की ओर भागने लगे। ग्रामीणों को डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग बुझाने में सफलता मिल पाई। जंगल में आग लगने से महिलाएं काफी आक्रोशित थीं। महिलाओं ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर आग लगाने वाले के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
चौपाता की प्रधान मोहनी देवी ने बताया कि जंगल में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाई गई है। जंगल में आग लगने की सूचना देने के लिए वन विभाग के रेंज कार्यालय में फोन किया गया, लेकिन किसी भी अधिकारी का नंबर नहीं लग रहा था। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान के साथ मोहन सामंत, हरीश सामंत, रविंद्र सिंह, हरीश सिंह, गंगा सिंह, भूपाल सिंह, महेंद्र सिंह, मोहन सिंह, युवराज सामंत समेत गांव की काफी महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन