{"_id":"59d7be084f1c1bca678b46fb","slug":"chancellor-young-club-team-won-the-inaugural-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंसर यंग क्लब की टीम ने उद्घाटन मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंसर यंग क्लब की टीम ने उद्घाटन मैच जीता
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
मालदार चल वैजयंती फुटबाल के उद्घाटन पर मौजूद आयोजक और खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक देवसिंह मैदान में शुक्रवार से ठाकुर देवसिंह, चंचल सिंह बिष्ट मालदार चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि रवींद्र सिंह बिष्ट किरन मालदार ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लेने के बाद मैच शुरू कराया। उद्घाटन मैच चैंसर यंग क्लब और एएफसीबी की टीमों के बीच खेला गया। इसमें चैंसर यंग क्लब की टीम ने 2-0 जीत दर्ज की।
विज्ञापन
खेल के मध्यांतर तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई। मध्यांतर के बाद चैंसर यंग क्लब की टीम ने दो गोल किए, लेकिन एएफसीबी की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। प्रतियोगिता में 22 टीमें भाग ले रही हैं। जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। उद्घाटन के समय फुटबाल संघ के सचिव जितेंद्र माहरा, सभासद भुवन जोशी, त्रिलोक महर, दिनेश सौन, कै. भीम सिंह बोहरा, बहादुर चंद, मोहन चंद्र मखौलिया, होशियार सिंह लुंठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन