{"_id":"676b1d3829cafabccb08ec1b","slug":"challan-rs-50-thousand-parents-giving-vehicle-children-pithoragarh-news-c-8-hld1014-483215-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नाबालिग बच्चों को वाहन देने पर अभिभावकों का 50 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नाबालिग बच्चों को वाहन देने पर अभिभावकों का 50 हजार का चालान
Wed, 25 Dec 2024 07:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 25 Dec 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बेड़ीनाग और गंगोलीहाट पुलिस ने नाबालिग को वाहन देने के जुर्म में दो अभिभावकों का एमवी एक्ट के तहत 25-25 हजार रुपये का चालान कर दो वाहन सीज किए हैं।
मंगलवार को सीओ परवेज अली के निर्देश पर थानाध्यक्ष बेड़ीनाग महेश चंद्र जोशी की टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एक नाबालिग को वाहन चलाते हुए पकड़ा। वहीं थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी की टीम ने भी क्षेत्र में एक नाबालिग को दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़ा। उन्होंने दोनों के अभिभावकों को बुलाकर काउंसलिंग की। इस दौरान दोनों नाबालिगों को उनके अभिभावकों को सौंपकर उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199 के तहत 25-25 हजार रुपये का चालान किया गया। सीओ परवेज अली ने कहा कि नाबालिगों को वाहन देना कानूनी अपराध है। इस प्रकार की लापरवाही से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन