फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cessation of the information given to students

विद्यार्थियों को दी नशा उन्मूलन की जानकारी

Tue, 17 May 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Tue, 17 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Cessation of the information given to students
मुनस्यारी पहुंचा प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों का दल - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड न्यायिक विधिक अकादमी भवाली में प्रशिक्षण ले रहे 23 प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों का दल मंगलवार को मुनस्यारी पहुंचा। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित विधिक शिविर में विद्यार्थियों को नशा पीड़ितों की मदद करने और नशे के उन्मूलन की जानकारी दी गई। अकादमी के अपर निदेशक योगेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे प्रशिक्षुओं ने विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी मसलों के बारे में बताया।

विज्ञापन


अपर निदेशक गुप्ता ने बताया कि 15 महीने के प्रशिक्षण के दौरान 27 दिन का शैक्षिक टूर कराया जाता है। विधिक साक्षरता शिविरों में शामिल होना भी प्रशिक्षण का ही हिस्सा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इस मौके पर विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


विधिक साक्षरता शिविरों में शामिल होने का मुख्य मकसद यही है कि कैसे लोगों को कानूनी मदद पहुंचाई जाए और लोगों को मूलभूत सुविधाओं की जानकारी हो सके। इस मौके पर न्यायिक विधिक अकादमी के उपनिदेशक विभा यादव, जीआईसी के प्रधानाचार्य नरेंद्र बोरा, पैरालीगल वालियंटियर प्रमोद द्विवेदी, ईश्वर सिंह चिराल, एडवोकेट रुद्र सिंह पंडा, तहसीलदार खुशाल राम, डा. हेमंत मर्तोलिया, हरीश नाथ, दीपू बृजवाल आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed