{"_id":"62055c1b5284a9091e734dd3","slug":"central-minister-smriti-eirani-in-didihat-pithoragarh-news-hld453370744","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति ईरानी ने जनता से की चुफाल की छठी पारी में साथ देने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति ईरानी ने जनता से की चुफाल की छठी पारी में साथ देने की अपील
विज्ञापन
डीडीहाट में चुनावी सभा को संबोधित करती केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने डीडीहाट में आयोजित जनसभा में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य बनाया है और नरेंद्र मोदी इसे संवारेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की धामी सरकारों ने उत्तराखंड का समग्र विकास किया है।
डीडीहाट के रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से प्रदेश का भला हुआ है। बारहमासी सड़क बनने से पहाड़ की यात्रा सुगम हुई है। कहा कि गरीब जनों को राहत देने के लिए उज्ज्वला योजना शुरू की गई। कोरोना काल में मनरेगा के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि कोविड से निपटने में सबसे कम समय में भारत वैक्सीन बनाने वाला देश बना।
इससे पूर्व डीडीहाट पहुंचने पर स्मृति ईरानी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल, ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल, हरेंद्र चुफाल, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, वरिष्ठ नेता देवी दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिले पर कुछ नहीं बोलीं स्मृति
डीडीहाट। डीडीहाट में जिला गठन प्रमुख मुद्दा रहा है। इससे पूर्व जब भी चुनाव हुए हैं, हर बार जिले के गठन को लेकर चर्चा जरूर हुई है। पिछले चुनावों के दरमियान यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह से लेकर राजनाथ सिंह ने सरकार में आने पर जिला बनाने का आश्वासन चुनावी सभाओं में दिया था लेकिन इस बार की चुनावी जनसभा में जिले का जिक्र नहीं किया।