{"_id":"6532c9b290a803254d097a94","slug":"central-election-commissioner-visited-mount-kailash-from-lipupas-view-point-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-6002-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: केंद्रीय चुनाव आयुक्त ने लिपुपास व्यू प्वाइंट से किए कैलाश पर्वत के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: केंद्रीय चुनाव आयुक्त ने लिपुपास व्यू प्वाइंट से किए कैलाश पर्वत के दर्शन
Sat, 21 Oct 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले में ओम पर्वत के पास सेना के अधिकारियों के साथ मौजूद केंद्रीय चुनाव आयुक्त अरुण
पिथौरागढ़। शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव आयुक्त अरुण गोयल हेलीकॉप्टर से गुंजी पहुंचे। गुंजी पहुंचने पर उनका प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने ओम पर्वत और लिपुपास के समीप स्थित व्यू प्वाइंट से कैलाश पर्वत के दर्शन किए। मुख्य चुनाव आयुक्त शनिवार को आदि कैलाश जाएंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे के बाद देश के कोने-कोने से लोग आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के लिए आ रहे हैं। शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव आयुक्त अपने निजी पर सपत्नीक हेलीकॉप्टर से गुंजी पहुंचे। यहां उनका तहसील प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने सीमा सुरक्षा में तैनात सेना और अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों से भी बातचीत की।
इसके बाद उन्होंने ओम पर्वत के दर्शन किए। ओम पर्वत क्षेत्र में इन दिनों ताजा बर्फबारी हुई है। इससे हिमालयी क्षेत्र का प्राकृतिक नजारा देखते ही बन रहा है। चुनाव आयुक्त ओम पर्वत देखकर अभिभूत नजर आए। चुनाव आयुक्त ने लिपुपास पहुंचकर कैलाश पर्वत के दर्शन किए। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयुक्त शनिवार को आदि कैलाश के दर्शन के लिए ज्योलिंगकांग जाएंगे। रविवार को हेलीकॉप्टर से वापस लौटेंगे।